Mungeli Jila Panchayat Bharti 2025: संचालक पंचायत संचालनालय अटल नगर, नवा रायपुर के पत्र कमांक / पंचा. / RGSA / 144B /2025/771 अटल नगर, नवा रायपुर, दिनांक 20.03.2025 के तहत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजनांतर्गत जिला पंचायत संसाधन केन्द्र मुंगेली में नीचे उल्लेखित जिला स्तर के स्वीकृत रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र दिनांक 25.04.2025 समय शायं 6:00 बजे तक आमंत्रित किए जाते है।
मुंगेली जिला पंचायत भर्ती 2025: Zila Panchayat Mungeli Bharti 2025
Chhattisgarh Mungeli Zila Panchayat Recruitment 2025
आयु सीमा :-
- न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष
Mungeli Jila Panchayat Bharti 2025
चयन की प्रक्रिया:-
1. प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी उपरान्त दावा-आपत्ति हेतु पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची, सूचना एवं अन्य दिशा-निर्देश कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाईट में प्रकाशित किया जावेगा। इसके अवलोकन की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। अभ्यर्थियों को अन्य किसी भी माध्यम से भर्ती संबंधी पृथक से कोई सूचना नहीं दी जावेगी।
2. प्राप्त आवेदनों में से मेरिट अनुसार रिक्तियों के आधार पर निम्न तालिका में दिये गये संख्या अनुसार अभ्यर्थियों को पद अनुरूप दस्तावेज सत्यापन / लिखित परीक्षा/ कौशल परीक्षा / साक्षात्कार हेतु आहूत किया जावेगा।
Mungeli Panchayat Vacancy 2025 रिक्त पदों का विवरण भर्ती हेतु विज्ञापन
संस्था का नाम | कार्यालय जिला पंचायत जिला-मुंगेली (छ.ग.) |
पद का नाम | संकाय सदस्य, लेखापाल |
पदों की संख्या | 02 |
कैटेगरी | संविदा नौकरी |
आवेदन मोड | ofline |
नौकरी स्थान | मुंगेली (छ.ग.) |
अंतिम तिथि | 25.04.2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://mungeli.gov.in |
Mungeli Jila Panchayat Bharti 2025
रिक्त पदों का विस्तृत विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
संकाय सदस्य | 01 |
लेखापाल | 01 |
कुल | 02 पद |
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन प्रारंभिक तिथि | 10.04.2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 25.04.2025 |
Mungeli Jila Panchayat Bharti 2025
शैक्षणिक योग्यता
1. संकाय सदस्य पद हेतु
- मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रामीण विकास प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा में न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण।
- कम से कम 01 वर्ष का शासकीय / अर्द्धशासकीय कार्यालय अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में कियान्वयन का कार्य अनुभव।
2. लेखापाल पद हेतु
- मान्यता प्राप्त संस्थान से वाणिज्य विषय में स्नातक डिग्री में न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण।
- टैली कार्य का प्रमाण पत्र। 3. शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्थान में 02 वर्ष का लेखापाल एवं समकक्ष पद का अनुभव।
सैलरी कितना है
पद का नाम | सैलरी |
संकाय सदस्य | 3,1750/- |
लेखापाल | 25,400/- |
आवेदन कैसे करे
- आवेदन बंद लिफाफे में कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुंगेली (छ.ग.) को प्रेषित करते हुए केवल स्पीड/पंजीकृत डॉक से दिनांक 25.04.2025 तक कार्यालयीन समय 5:00 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। निर्धारित तिथि व समय पश्चात् एवं व्यक्तिगत रूप से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।
- आवेदन पत्र में चस्पा किया गया फोटो वर्तमान का होना चाहिए तथा संलग्न समस्त दस्तावेज स्वप्रमाणित होना चाहिए अन्यथा आवेदन निरस्त कर दिया जावेगा।
- लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम एवं वर्ग का स्पष्ट उल्लेख किया जावें। आवेदन कार्यालय द्वारा निर्धारित प्रारूप में तैयार कर समस्त प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं आवेदन पत्र के साथ दो लिफाफा संलग्न जिसमें 5.00 का डाक टिकट लगा हुआ होना चाहिए।
अन्य दिशा निर्देष
- अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। उक्त संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति संलग्न किया किया जाना होगा।
- आरक्षित पदो में आवेदन हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापति प्रति संलग्न किया जावें।
- आवेदन में आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त प्रमाण-पत्र तथा अंकसूची स्वप्रमाणित होना आवश्यक है। स्वप्रमाणित न होने की स्थिति में आवेदन पत्र निरस्त माना जावेगा।
- संविदा नियुक्ति 01 वर्ष के लिए होगी। तत्पश्चात आवश्यकता होने पर कार्ययोग्यता, कार्यक्षमता, वार्षिक कार्य मूल्यांकन (Annual Performance Appraisal) एवं व्यवहार के आधार पर शासन के निर्देशानुसार दोनो पक्षों की सहमति से कार्य अवधि बढ़ायी जा सकती है।
- संविदा अवधि के दौरान दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष के द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या एक माह का वेतन जमा/देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।
- सेवा समाप्ति पश्चात् संविदा अधिकारी/कर्मचारी के रूप में दी गई सेवा अवधि हेतु किसी प्रकार की पेंशन, उपादान या मृत्यू लाभ आदि की पात्रता नहीं होगी।
- जिले में प्राप्त कुल आवेदन पत्रों को मेरिट आधार पर सूचीबद्ध किया जायेगा और उनको कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। तद्रपरांत कौशल परीक्षा में प्राप्त अंको को जोड़ते हुए अंतिम चयन सूची तैयार किया जावेगा।
- यदि किसी आवेदक के अंकसूची में प्रतिशत अंक उल्लेखित न होकर सिर्फ ग्रेड दिया गया हो तो उन आवेदकों को उस ग्रेड का औसत प्रतिशत अंक प्रदान किया जावेगा। उदाहरण के लिये यदि किसी आवेदक को 8वीं में ए ग्रेड 80 से 90 प्रतिशत तक हो तो, उस आवेदक के अंक को 85 प्रतिशत मानकर वरीयता सूची तैयार की जावेगी।
- ऐसे आवेदक जिन्हें पूर्व में सेवा अनुशासनहीनता / अनुचित व्यवहार / स्वेच्छाचारिता या अनियमितता के आधार पर किसी भी शासकीय विभाग द्वारा किसी भी पद से पृथक किया गया हो चयन के लिये पात्र नहीं होंगे। गलत जानकारी दिये जाने पर उम्मीदवारी निरस्त मानी जावेगी।
- अपूर्ण / अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जावेगा एवं पृथक से कोई सूचना नहीं दी जावेगी।
- पदों की संख्या में परिर्वतन संभावित है।
- विस्तृत नियम-शर्तें एवं आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय जिला पंचायत मुंगेली, रोजगार कार्यालय जिला मुंगेली एवं कार्यालय जनपद पंचायत मुंगेली/लोरमी / पथरिया के सूचना पटल पर तथा जिले के अधिकारिक वेबसाइट www.mungeli.gov.in पर भी देखा जा सकता है।
- यदि आवेदक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नियुक्ति प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करता है, तो अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त कर दी जावेगी।
- आवेदक द्वारा आवेदन के समय प्रस्तुत समस्त दस्तावेज नियुक्ति उपरांत गलत पाये जाने पर उनकी नियुक्ति निरस्त करते हुए कानूनी कार्यवाही की जावेगी।
Mungeli Jila Panchayat Vacancy 2025 पदों की अधिक जानकारी के लिए Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।
विषय | सुचना |
विभागीय विज्ञापन | क्लिक हियर |
टेलीग्राम लिंक | क्लिक हियर |