Balrampur Jila Panchayat Vacancy 2025: कार्यालय जिला पंचायत, बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.) में, छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न पदों पर पूर्णतया एकमुश्त मानदेय आधार पर भरे जाने हेतु पदवार निर्धारित आरक्षण एवं अर्हता के अनुसार योग्यता रखने वाले पात्र आवेदकों से विज्ञापन दिनांक 07/04/2025 सायं 5:00 बजे तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कार्यालय – बलरामपुर, जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज (छ०ग०) में आवेदन आमंत्रित किया जाता है। आवेदन करने हेतु जिला के वेबसाईट www.balrampur.gov.in तथा राज्य कार्यालय के वेबसाईट www.bihan.gov.in से संबंधित जानकारी / नियम शर्ते, पदवार निर्धारित योग्यता/अर्हता आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते है तथा निर्धारित तिथि एवं समय तक उपरोक्त पते पर पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते है। सभी पदों पर मात्र जिले के स्थानीय निवासी ही रिक्तियों पर भर्ती हेतु पात्र होंगे।
बलरामपुर जिला पंचायत भर्ती 2025: Zila Panchayat Balrampur Bharti 2025
Chhattisgarh Balrampur Zila Panchayat Recruitment 2025
आयु सीमा :-
- न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष
Balrampur Jila Panchayat Bharti 2025
चयन की प्रक्रिया:-
1. प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी उपरान्त दावा-आपत्ति हेतु पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची, सूचना एवं अन्य दिशा-निर्देश कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाईट में प्रकाशित किया जावेगा। इसके अवलोकन की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। अभ्यर्थियों को अन्य किसी भी माध्यम से भर्ती संबंधी पृथक से कोई सूचना नहीं दी जावेगी।
2. प्राप्त आवेदनों में से मेरिट अनुसार रिक्तियों के आधार पर निम्न तालिका में दिये गये संख्या अनुसार अभ्यर्थियों को पद अनुरूप दस्तावेज सत्यापन / लिखित परीक्षा/ कौशल परीक्षा / साक्षात्कार हेतु आहूत किया जावेगा।
Balrampur Panchayat Vacancy 2025 रिक्त पदों का विवरण भर्ती हेतु विज्ञापन
संस्था का नाम | कार्यालय जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) |
पद का नाम | लेखापाल, डाटा एण्ट्री आपरेटर, लेखा सह एम.आई.एस. सहायक, भृत्य |
पदों की संख्या | 07 |
कैटेगरी | संविदा नौकरी |
आवेदन मोड | ofline |
नौकरी स्थान | बलरामपुर (छ.ग.) |
अंतिम तिथि | 07.04.2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://balrampur.gov.in/ |
Balrampur Jila Panchayat Bharti 2025
रिक्त पदों का विस्तृत विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
लेखापाल | 01 |
कार्यालय सहायक सह डाटा एण्ट्री आपरेटर | 03 |
लेखा सह एम.आई.एस. सहायक | 02 |
भृत्य | 01 |
कुल | 07 पद |
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन प्रारंभिक तिथि | 24.03.2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 24.04.2025 |
Balrampur Jila Panchayat Bharti 2025
शैक्षणिक योग्यता
1. लेखापाल पद हेतु
- शिक्षा 1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय पर स्नातक उत्तीर्ण।
- मान्यता प्राप्त संस्था / विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा एवं टेली सर्टिफिकेट।
- अनुभव स्नातक उपरांत लेखा से संबंधित 02 वर्षीय शासकीय / अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त पोषित/शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव।
2. डाटा एण्ट्री आपरेटर पद हेतु
- 1. मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से 12 वी (10+2) उत्तीर्ण। अथवा कक्षा 10वीं बोर्ड द्वारा उत्तीर्ण एवं किसी भी विषय में त्रिवर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण।
- 2. मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा तथा हिन्दी एवं अंग्रेजी में डाटा एंट्री की गति (8000 की (Key) डिप्रेशन प्रतिघटा (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी)
3. लेखा सह एम.आई.एस. सहायक पद हेतु
- शिक्षा 1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय पर स्तातक उत्तीर्ण। स्नातक में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंक का बेटेज देते हुए
- 2. मान्यता प्राप्त संस्था/ विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा एवं टेली सर्टिफिकेट।
- अनुभव : स्नातक उपरांत लेखा से संबंधित 02 वर्षीय शासकीय/अर्द्धशासकीय/शासकीय वित्त पोषित / शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव वांछित शैक्षणिक योग्यता उपरांत संबंधित क्षेत्र में 02 वर्ष का शासकीय/अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त 05 अंक पोषित/शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव
4. भृत्य पद हेतु
- शिक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा आठवीं उत्तीर्ण।
- अनुभव न्यूनतम एक वर्ष का भृत्य का अनुभव अनिवार्य (शासकीय/अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त पोषित / शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव)।
सैलरी कितना है
पद का नाम | सैलरी |
लेखापाल | 26,490/- |
डाटा एण्ट्री आपरेटर | 23,350/- |
लेखा सह एम.आई.एस. सहायक | 23,350/- |
भृत्य | 14,400/- |
आवेदन कैसे करे
- निर्धारित प्रारूप में आवेदन बंद लिफाफे में केवल पंजीकृत / स्पीड डाक से मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज के नाम से दिनांक 07.04.2025 को समय 5:30 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे। व्यक्तिगत रूप से सीधे आवेदन अथवा अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यम से स्वीकार नहीं किये जायेंगे। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।
- लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम का स्पष्ट उल्लेख किया जावे, अन्यथा आवेदन निरस्त किया जावेगा। एक से अधिक पद हेतु आवेदन करने की स्थिति में प्रत्येक पद हेतु पृथक-पृथक आवेदन करना होगा।
अन्य दिशा निर्देष
- अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। उक्त संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति संलग्न किया किया जाना होगा।
- आरक्षित पदो में आवेदन हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापति प्रति संलग्न किया जावें।
- आवेदन में आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त प्रमाण-पत्र तथा अंकसूची स्वप्रमाणित होना आवश्यक है। स्वप्रमाणित न होने की स्थिति में आवेदन पत्र निरस्त माना जावेगा।
- संविदा नियुक्ति 01 वर्ष के लिए होगी। तत्पश्चात आवश्यकता होने पर कार्ययोग्यता, कार्यक्षमता, वार्षिक कार्य मूल्यांकन (Annual Performance Appraisal) एवं व्यवहार के आधार पर शासन के निर्देशानुसार दोनो पक्षों की सहमति से कार्य अवधि बढ़ायी जा सकती है।
- यह नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञापन क्र. एफ.9-/1-3 दिनाक 31 दिसंबर, 2012 के संविदा नियुक्ति के संबंध में समस्त शर्ते लागू होगी।
- संविदा अवधि में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत अवकाश की पात्रता होगी।
- संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 से शासित होंगे।
- संविदा अवधि के दौरान दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष के द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या एक माह का वेतन जमा/देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।
- सेवा समाप्ति पश्चात् संविदा अधिकारी/कर्मचारी के रूप में दी गई सेवा अवधि हेतु किसी प्रकार की पेंशन, उपादान या मृत्यू लाभ आदि की पात्रता नहीं होगी।
- जिले में प्राप्त कुल आवेदन पत्रों को मेरिट आधार पर सूचीबद्ध किया जायेगा और उनको कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। तद्रपरांत कौशल परीक्षा में प्राप्त अंको को जोड़ते हुए अंतिम चयन सूची तैयार किया जावेगा।
- अनुभव प्रमाण-पत्र (आवेदित पद हेतु निर्धारित योग्यता से संबंधित हो) केवल शासकीय /अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त पोषित / शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्थाओं के ही मान्य होंगे। समकक्ष पद से संबंधित होने पर ही अत्यर्थी को नियमानुसार अनुभव अंक प्रदान किये जायेंगे।
- . आवेदन करने के समय अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने वाले संस्थान का नाम पूर्ण पता व अनुभव हेतु जारी कार्यालय आदेश क्रमांक, दिनांक एवं जारीकर्ता अधिकारी का नाम एवं पदनाम, संपर्क हेतु संबंधित का दूरभाष नंबर तथा ईमेल की जानकारी अनिवार्य रूप से दिया जावे। अन्यथा इसके अभाव में आवेदक द्वारा दिये गये अनुभव को मान्य न करते हुए अपात्र की श्रेणी में रखा जायेगा। जिसके लिये आवेदक ही स्वयं जिम्मेदार हागा। साथ ही गैर-शासकीय संस्था से जारी अनुभव प्रमाण-पत्र हेतु आवेदक को निरंतर 03 माह प्रमाणित पे-स्लीप/बैंक स्टेटमेंट प्रस्तुत करना अनिवार्य है। पदवार अनुभव हेतु प्रस्तुत दस्तावेज मान्य/अमान्य किये जाने के संबंध में अंतिम निर्णय चयन समिति के पास सुरक्षित होगा।
- भर्ती प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न किसी भी विवाद एवं समस्या पर अंतिम निर्णय लिये जाने का अधिकार कलेक्टर, जिला के पास सुरक्षित रहेगा।
- मिशन संचालक SRLM, विकास आयुक्त कार्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर के निर्देशानुसार नियमों में परिवर्तन किया जा सकेगा।
Balrampur Jila Panchayat Vacancy 2025 पदों की अधिक जानकारी के लिए Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।
विषय | सुचना |
विभागीय विज्ञापन | क्लिक हियर |
टेलीग्राम लिंक | क्लिक हियर |