CMHO Kondagaon Vacancy 2025: CMHO कोंडागांव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत स्टाफ नर्स, CHO, लैब टेक्नीशियन, आयुष MO, और अन्य 30 पदों पर भर्ती 2025 की घोषणा की है। जानें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, वेतन और अंतिम तिथि (27 मई 2025)। छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी
NHM Kondagaon vacancy 2025: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), कोंडागांव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक विस्तृत विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती उन सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो स्वास्थ्य सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहते हैं और कोंडागांव जिले में सेवा देना चाहते हैं।
CHO recruitment Chhattisgarh इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्टाफ नर्स (NBSU/SNCU), आयुष मेडिकल ऑफिसर (महिला), नर्सिंग ऑफिसर, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर, प्राइमरी अकाउंट कम डाटा असिस्टेंट (JSA), क्लीनर (SNCU), फिजियोथेरेपिस्ट, लैब टेक्नीशियन और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) जैसे महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा। आइए, इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Kondagaon health department Vacancy 2025
बिंदु | विवरण |
विभाग का नाम | कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), कोंडागांव, छत्तीसगढ़ |
मिशन/कार्यक्रम | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), RBSK, SNCU, NBSU, UHWC, BPHU |
पदों के नाम | स्टाफ नर्स, CHO, लैब टेक्नीशियन, आयुष MO, एवं अन्य |
कुल रिक्तियां | 34 (विभिन्न पद) |
आवेदन का माध्यम | केवल पंजीकृत डाक / रजिस्टर्ड / स्पीड पोस्ट / कुरियर के माध्यम से |
नौकरी का स्थान | कोंडागांव जिला, छत्तीसगढ़ |
आधिकारिक वेबसाइट | www.kondagaon.gov.in |
आवेदन की अंतिम तिथि | 27 मई 2025 (शाम 05:30 बजे तक) |
पदों का विवरण
पद का नाम | इकाई | पदों की संख्या |
लैब टेक्नीशियन | BPHU | 04 |
ब्लॉक अकाउंट मैनेजर | NHM | 02 |
प्राइमरी अकाउंट कम डाटा असिस्टेंट (PADA) | NHM | 02 |
स्टाफ नर्स | NBSU | 04 |
स्टाफ नर्स | SNCU | 02 |
आयुष मेडिकल ऑफिसर (महिला) | RBSK | 04 |
फिजियोथेरेपिस्ट | NHM | 03 |
क्लीनर | SNCU | 02 |
नर्सिंग ऑफिसर | UHWC | 01 |
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) | NHM | 09 |
कुल (Total) | 34 पद |
नोट: कृपया श्रेणीवार आरक्षण के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें।
आयु सीमा (Age Limit)
आवेदक की आयु 01 जनवरी 2025 को:
- चिकित्सकीय पदों के लिए: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 70 वर्ष।
- प्रबंधकीय पदों के लिए: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 64 वर्ष।
- छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
लैब टेक्नीशियन | DMLT, BMLT या पैथोलॉजी टेक्नीशियन पैरामेडिकल कोर्स के साथ छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में जीवित पंजीयन। |
ब्लॉक अकाउंट मैनेजर | B.Com (न्यूनतम 55%) के साथ 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (PGDCA) और टैली का ज्ञान। |
प्राइमरी अकाउंट कम डाटा असिस्टेंट (PADA) | 12वीं पास के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 1 वर्षीय डिप्लोमा। |
स्टाफ नर्स (NBSU) | बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ 02 वर्ष का अनुभव या जीएनएम उत्तीर्ण के साथ 03 वर्ष का अनुभव। छत्तीसगढ़ नर्सिंग कौंसिल में जीवित पंजीयन अनिवार्य। (शासकीय NBSU/SNCU में पूर्व कार्यरत को प्राथमिकता) |
स्टाफ नर्स (SNCU) | बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ 02 वर्ष का अनुभव या जीएनएम उत्तीर्ण के साथ 03 वर्ष का अनुभव। छत्तीसगढ़ नर्सिंग कौंसिल में जीवित पंजीयन अनिवार्य। (शासकीय SNCU में पूर्व कार्यरत को प्राथमिकता) |
आयुष मेडिकल ऑफिसर (महिला) | किसी भी GOI द्वारा मान्यता प्राप्त BHMS/BAMS/BUMS डिग्री के साथ आयुष, होमियो, यूनानी रजिस्ट्रेशन बोर्ड में पंजीयन। |
फिजियोथेरेपिस्ट | फिजियोथेरेपी में बैचलर डिग्री (BPT)। |
क्लीनर (SNCU) | 8वीं कक्षा उत्तीर्ण। |
नर्सिंग ऑफिसर (UHWC) | B.Sc (Nursing) या GNM कोर्स पास और छत्तीसगढ़ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल में जीवित पंजीयन। |
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ सम्मिलित बी.एस.सी. नर्सिंग (Integrated Course) उत्तीर्ण या पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग (Integrated Course) उत्तीर्ण। छत्तीसगढ़ नर्सिंग कौंसिल में जीवित पंजीयन अनिवार्य। (Appendix-I प्रमाण पत्र आवश्यक) |
वेतनमान (Salary Details)
पद का नाम | वेतन (प्रतिमाह) |
लैब टेक्नीशियन | ₹14,000/- |
ब्लॉक अकाउंट मैनेजर | ₹21,000/- |
प्राइमरी अकाउंट कम डाटा असिस्टेंट (PADA) | ₹12,000/- |
स्टाफ नर्स (NBSU) | ₹16,500/- |
स्टाफ नर्स (SNCU) | ₹16,000/- |
आयुष मेडिकल ऑफिसर (महिला) | ₹25,000/- |
फिजियोथेरेपिस्ट | ₹18,000/- |
क्लीनर (SNCU) | ₹8,800/- |
नर्सिंग ऑफिसर (UHWC) | ₹16,500/- |
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) | ₹16,500/- |
आवेदन शुल्क (Application Fee)
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (फोन पे, गूगल पे, पेटीएम) या सीधे बैंक में जमा करके किया जा सकता है। भुगतान की रसीद आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होगी।
श्रेणी | ₹25,000/- से कम मानदेय वाले पदों हेतु शुल्क | ₹25,000/- या उससे अधिक मानदेय वाले पदों हेतु शुल्क |
निःशक्त जन/अ.जा./अ.ज.जा./महिला | ₹100/- | ₹200/- |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | ₹200/- | ₹300/- |
अनारक्षित संवर्ग | ₹300/- | ₹400/- |
बैंक खाता विवरण:
- खाता क्रमांक: 50100673315541
- बैंक का नाम: HDFC Bank Kondagaon
- IFSC Code: HDFC0004353
आवेदन कैसे करें? (Application Process)
- आवेदन पत्र को एक लिफाफे में रखें। लिफाफे के ऊपर “आवेदित पद का नाम ” स्पष्ट रूप से लिखें।
- भरे हुए आवेदन पत्र को सभी संलग्नकों के साथ “कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-कोण्डागांव (छ.ग.)” के पते पर केवल पंजीकृत डाक/रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट या कुरियर के माध्यम से भेजें।
- आपका आवेदन 27 मई 2025 को शाम 05:30 बजे तक पते पर पहुंच जाना चाहिए। व्यक्तिगत रूप से या किसी अन्य माध्यम से जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक और सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों (शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, नर्सिंग/पैरामेडिकल काउंसिल पंजीयन, आदि) की स्व-प्रमाणित (Self-attested) छायाप्रतियां संलग्न करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऊपर दिए गए बैंक खाते में करें और भुगतान की रसीद आवेदन पत्र के साथ अवश्य लगाएं।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
गतिविधि | तिथि |
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि | 19 मई 2025 |
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि | 27 मई 2025 (शाम 05:30 बजे तक) |
आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) की अवधि | 28 मई 2025 से 02 जून 2025 |
पात्र/अपात्र सूची का प्रकाशन | 04 जून 2025 |
दावा-आपत्ति निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त करना | 05 जून 2025 से 07 जून 2025 |
दावा-आपत्ति निराकरण सूची व मेरिट सूची का प्रकाशन | 09 जून 2025 |
कौशल परीक्षा/साक्षात्कार/कंप्यूटर परीक्षा तिथि | 10 जून 2025 से 13 जून 2025 |
अंतिम चयन परिणाम का प्रकाशन | 14 जून 2025 |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर मेरिट: आपके द्वारा प्राप्त अंकों और अनुभव के आधार पर एक प्रारंभिक मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
- कौशल परीक्षा/साक्षात्कार: क्लीनर (SNCU) पद को छोड़कर, अन्य सभी पदों के लिए कौशल परीक्षा/कंप्यूटर परीक्षा/साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इसमें न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यह 20 अंकों का होगा।
- दस्तावेज सत्यापन: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
- अंतिम चयन सूची: सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
नोट: क्लीनर (SNCU) पद पर चयन आठवीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
CG CMHO Kondagaon Bharti 2025 पदों की अधिक जानकारी के लिए Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।
विषय | सुचना |
विभागीय विज्ञापन | क्लिक हियर |
टेलीग्राम लिंक | क्लिक हियर |