Mahasamund Jila Panchayat Vacancy 2025: जिला पंचायत महासमुन्द (छ.ग.) में क्षेत्रीय समन्वयक, लेखा सह एम.आई. एस. सहायक के पदों पर भर्ती 2025 कार्यालय जिला पंचायत महासमुन्द – अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासियों से जिला एवं विकासखण्ड स्तर के कुल 09 रिक्त (संविदा) पदों पर भर्ती हेतु वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 05.03.2025 से 20.03.2025 तक कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक कार्यालय-मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुन्द (छ.ग.) के पते पर पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है।
महासमुन्द जिला पंचायत भर्ती 2025: Zila Panchayat Mahasamund Bharti 2025
Chhattisgarh Mahasamund Zila Panchayat Recruitment 2025
आयु सीमा :-
- न्यूनतम आयु 21वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष
Mahasamund Jila Panchayat Bharti 2025
चयन की प्रक्रिया:-
1. प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी उपरान्त दावा-आपत्ति हेतु पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची, सूचना एवं अन्य दिशा-निर्देश कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाईट में प्रकाशित किया जावेगा। इसके अवलोकन की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। अभ्यर्थियों को अन्य किसी भी माध्यम से भर्ती संबंधी पृथक से कोई सूचना नहीं दी जावेगी।
2. प्राप्त आवेदनों में से मेरिट अनुसार रिक्तियों के आधार पर निम्न तालिका में दिये गये संख्या अनुसार अभ्यर्थियों को पद अनुरूप दस्तावेज सत्यापन / लिखित परीक्षा/ कौशल परीक्षा / साक्षात्कार हेतु आहूत किया जावेगा।
Mahasamund Panchayat Vacancy 2025 रिक्त पदों का विवरण भर्ती हेतु विज्ञापन
संस्था का नाम | जिला पंचायत महासमुन्द (छ.ग.) |
पद का नाम | क्षेत्रीय समन्वयक, लेखा सह एम.आई. एस. सहायक |
पदों की संख्या | 09 |
कैटेगरी | संविदा नौकरी |
आवेदन मोड | ofline |
नौकरी स्थान | महासमुन्द (छ.ग.) |
अंतिम तिथि | 20.03.2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://mahasamund.gov.in |
Mahasamund Jila Panchayat Bharti 2025
रिक्त पदों का विस्तृत विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
क्षेत्रीय समन्वयक | 05 |
लेखा सह एम.आई. एस. सहायक | 04 |
कुल | 09 |
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन प्रारंभिक तिथि | 05.03.2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20.03.2025 |
Mahasamund Jila Panchayat Bharti 2025
शैक्षणिक योग्यता
1. क्षेत्रीय समन्वयक पद हेतु
- शिक्षा- 1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय स्नातक उत्तीर्ण। से 2. मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा /सर्टिफिकेट।
- अनुभव- स्नातक उपाधि उपरांत ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं में गरीबी उन्मूलन / आजीविका विकास परियोजनाओं में कम से कम 01 वर्ष का गरीबी उन्मूलन / ग्रामीण आजीविका संबंधी क्षेत्र का शासकीय / अर्द्धशासकीय / शासकीय वित पोषित/शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव।
2. लेखा सह एम.आई. एस. सहायक पद हेतु
- शिक्षा- 1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय पर स्नातक उत्तीर्ण। 2. मान्यता प्राप्त संस्था/ विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा एवं टेली सर्टिफिकेट।
- अनुभव- स्नातक उपाधि उपरांत लेखा से संबंधित 02 वर्षीय शासकीय /अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त पोषित /शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव।
सैलरी कितना है
पद का नाम | सैलरी |
क्षेत्रीय समन्वयक | 26,490 |
लेखा सह एम.आई. एस. सहायक | 23,350 |
आवेदन कैसे करे
- उक्त रिक्त पद पर भर्ती हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र बंद लिफाफे में दिनांक 05.03.2025 से दिनांक 20.03.2025 तक स्वीकार किये जावेंगे। समस्त शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी दस्तावेज (स्व-प्रमाणित) की प्रति सहित पंजीकृत / स्पीड डाक के माध्यम से दिनांक 20.03.2025 तक कायालयीन दिवस एवं समय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुन्द कार्यालय में प्रेषित किया जावे। इसके अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे तथा उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों विचार नहीं किया जावेगा।
- एक से अधिक पद हेतु आवेदन करने की स्थिति में प्रत्येक पद हेतु पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदक को लिफाफे के ऊपर में आवेदित पद एवं वर्ग का नाम स्पष्ट रूप से उल्लेख करना अनिवार्य है, उल्लेख नही होने की स्थिति में लिफाफा नही खोला जावेगा एवं आवेदन पर कोई विचार नही किया जावेगा। प्रत्येक आवेदन पत्र के साथ पत्राचार हेतु दो खाली लिफाफा 5 रू. का डाक टिकट सहित स्वयं का पता लिखा आवेदन के साथ संलग्न कराना होगा।
अन्य दिशा निर्देष
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र ही मान्य किये जायेंगें।
- आवेदक को छ.ग. राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित प्रति संलग्न किया जाना होगा।
- आवेदन पत्र में आवेदक का फोटो एवं सूचीबद्ध किये गये समस्त प्रमाण पत्र व दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न किया जाना आवश्यक है। समस्त सूचीबद्ध प्रमाण पत्र व दस्तावेजों की छायाप्रति संलग्न न होने एवं उक्त दस्तावेजों के स्व-प्रमाणित न होने की स्थिति में आवेदन-पत्र निरस्त माना जावेगा।
- अनुभव प्रमाण-पत्र (आवेदित पद हेतु निर्धारित योग्यता के संबंधित हो) केवल शासकीय / अर्द्धशासकीय /शासकीय वित पोषित / शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्थाओं के ही मान्य होंगे। पद से संबंधित अनुभव होने पर ही अभ्यर्थी को नियमानुसार अनुभव अंक प्रदान किये जायेंगे।
- विज्ञापन में वर्णित अनुभव के अतिरिक्त कोई भी अनुभव मान्य व स्वीकार नही किया जावेगा।
- आवेदन करने के समय अनुभव प्रमाण-पत्र जारी करने वाले संस्थान का नाम पूर्ण पता व अनुभव हेतु जारी कार्यालय जावक क्रमांक, दिनांक एवं जारीकर्ता अधिकारी का नाम एवं पदनाम, संपर्क हेतु संबंधित का दूरभाष नंबर तथा ईमेल की जानकारी अनिवार्य रूप से दिया जावे। अन्यथा इसके अभाव में आवेदक द्वारा दिये गये अनुभव को मान्य न करते हुए अपात्र की श्रेणी में रखा जायेगा। जिसके लिए आवेदक ही स्वयं जिम्मेदार होगा। साथ ही गैर-शासकीय संस्था से जारी अनुभव प्रमाण-पत्र हेतु आवेदक को निरंतर 06 माह का पे-स्लीप व प्रमाणित बैंक स्टेटमेंट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। पदवार अनुभव हेतु प्रस्तुत दस्तावेज मान्य / अमान्य किये जाने के संबंध में चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।
- यदि प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या अधिक होती है तो वरीयता क्रम के आधार पर कौशल परीक्षा के लिए 01 पद के विरूद्ध 5 आवेदकों को बुलाया जायेगा। शैक्षणिक योग्यता, अनुभव का अंक एवं कौशल परीक्षा में प्राप्त अंक को मिलाकर सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले आवेदक को नियुक्ति दिया जावेगा एवं क्रमशः कम अंक पाने वाले आवेदक को एक वर्ष के लिए वरीयता क्रम प्रतीक्षा सूची में रखे जावेंगें एवं भविष्य में पद रिक्त होता है तो उसे वरीयता कम प्रतीक्षा सूची से भरा जावेगा।
- यदि किसी आवेदक के अंकसूची में प्रतिशत अंक उल्लेखित न होकर सिर्फ ग्रेड दिया गया हो तो उन आवेदकों को उस ग्रेड का औसत प्रतिशत अंक प्रदान किया जावेगा। उदाहरण के लिए यदि किसी आवेदक को 8वीं में ए ग्रेड मिला हो तथा ए ग्रेड 80 से 90 प्रतिशत तक हो तो, उस आवेदक के अंक को 85 प्रतिशत मानकर वरीयता सूची तैयार की जावेगी।
- प्रारंभिक सूची के प्रकाशन के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति में किसी भी प्रकार के शैक्षणिक योग्यताएं एवं अनुभव प्रमाण पत्र या अन्य प्रमाण पत्र संलग्न किये जाने पर मान्य नही किया जावेगा। मूल आवेदन पत्र में संलग्न किये गये प्रामण पत्र के आधार पर ही अंक प्रदान किये जायेंगे।
- दावा-आपत्ति में केवल लिपकीय त्रुटि का ही सुधार किया जावेगा, अन्य किसी भी विषय पर आवेदन स्वीकार नहीं कियें जायेंगे।
Mahasamund Jila Panchayat Vacancy 2025
पदों की अधिक जानकारी के लिए Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।
विषय | सुचना |
विभागीय विज्ञापन | क्लिक हियर |
टेलीग्राम लिंक | क्लिक हियर |