OPSC Assistant Professor Vacancy 2025: OPSC सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 (Advt No. 03/2025-26) के तहत 314 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 मई से शुरू, जानें पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अंतिम तिथि। OPSC Recruitment 2025
Odisha Assistant Professor Jobs: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत सरकारी मेडिकल कॉलेजों/अस्पतालों (MCHs) में सहायक प्रोफेसर (ब्रॉड स्पेशलिटी) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से ओडिशा सरकार अपने मेडिकल कॉलेजों में योग्य और अनुभवी सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति करने जा रही है। यह ग्रुप-ए श्रेणी की पोस्ट है और इसमें आकर्षक वेतनमान भी है।
sarkari naukri Odisha: यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो टीचिंग और मेडिकल सेवा दोनों क्षेत्रों में अपना योगदान देना चाहते हैं। इस भर्ती की सूचना 15 मई 2025 को जारी की गई है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2025 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 (शाम 5:00 बजे तक) है। तो चलिए, इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानते हैं
OPSC Assistant Professor Recruitment 2025
भर्ती का विवरण | जानकारी |
संगठन का नाम | ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) |
पद का नाम | सहायक प्रोफेसर (ब्रॉड स्पेशलिटी) |
कुल रिक्तियां | 314 (जिसमें 74 पद महिलाओं के लिए आरक्षित) |
आवेदन की अंतिम तिथि | 26 जून 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
लिखित परीक्षा की तिथि | 17 अगस्त 2025 (रविवार) |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://opsc.gov.in |
नौकरी का स्थान | ओडिशा के सरकारी मेडिकल कॉलेज/अस्पताल |
रिक्तियों का विवरण (Details of Vacancies)
OPSC ने कुल 24 विभिन्न स्पेशलिटीज में 314 पदों के लिए यह भर्ती निकाली है। इनमें से 74 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
विषय (Discipline) | पदों की संख्या |
एनेस्थिसियोलॉजी | 25 (w-06) |
एनाटॉमी | 20 (w-05) |
बायो-केमिस्ट्री | 14 (w-03) |
ई.एन.टी | 04 (w-01) |
एफ.एम. & टी | 05 (w-01) |
जनरल मेडिसिन | 21 (w-06) |
माइक्रोबायोलॉजी | 11 (w-03) |
ओ & जी (O & G) | 09 (w-02) |
ऑप्थैल्मोलॉजी | 12 (w-03) |
ऑर्थोपेडिक सर्जरी | 12 (w-02) |
पीडियाट्रिक्स | 16 (w-04) |
पैथोलॉजी | 29 (w-08) |
फार्माकोलॉजी | 13 (w-03) |
फिजियोलॉजी | 09 (w-01) |
साइकियाट्री | 08 (w-01) |
रेडियो-डायग्नोसिस | 10 (w-02) |
रेडियो-थेरेपी (MKCG) | 01 |
कम्युनिटी मेडिसिन | 33 (w-10) |
डर्मेटोलॉजी | 07 (w-01) |
जनरल सर्जरी | 32 (w-10) |
टी.बी. & सी.डी. | 06 |
इमरजेंसी मेडिसिन | 11 (w-02) |
फि. मेडिसिन & रिहैबिलिटेशन | 05 |
रेडिएशन ऑन्कोलॉजी | 01 |
कुल पद | 314 (74-w) |
(w- का मतलब है महिलाओं के लिए आरक्षित पद)
आयु सीमा (Age Limit)
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को:
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 45 वर्ष
आयु में छूट: अधिकतम आयु सीमा में SC, ST, OBC Ews, को नियमानुसार छूट का प्रावधान है।
शैक्षणिक योग्यता क्या है? (Educational Qualification)
- उम्मीदवारों के पास संबंधित ब्रॉड स्पेशलिटी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (MD/MS) या MCI/NMC द्वारा मान्यता प्राप्त कोई अन्य समकक्ष डिग्री/योग्यता होनी चाहिए।
- महत्वपूर्ण नोट: विभिन्न स्पेशलिटीज के लिए विस्तृत शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की आवश्यकताओं के लिए, कृपया आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा
श्रेणी | शुल्क |
सभी उम्मीदवार | शून्य (Exempted) |
वेतन कितना मिलेगा? (Salary)
पद का नाम | वेतनमान (Salary) |
सहायक प्रोफेसर | एकेडमिक लेवल-12 + डीए और अन्य भत्ते (ORSP (MCT) Rules, 2019) |
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले OPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://opsc.gov.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन/लॉगिन: यदि आप नए यूजर हैं तो पहले “Permanent Public Service Account Number (PPSAN)” के लिए रजिस्टर करें। यदि पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन करें।
- विज्ञापन चुनें: “Advertisement No. 03 OF 2025-26 for Assistant Professor (Broad Speciality)” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें: सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। सुनिश्चित करें कि कोई गलती न हो।
- फॉर्म सबमिट करें: सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद, अपने आवेदन पत्र को सबमिट करें।
- प्रिंटआउट लें: सबमिट किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
ध्यान दें: आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारी सही और सटीक होनी चाहिए। गलत जानकारी देने पर आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया क्या है? (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा (Written Test):
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification):
मेरिट लिस्ट: लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो MBBS परीक्षा में अधिक अंक पाने वाले को वरीयता दी जाएगी। यदि MBBS के अंक भी समान हों, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
कार्यक्रम | तिथि |
नोटिस जारी होने की तिथि | 15 मई 2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 26 मई 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 26 जून 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
लिखित परीक्षा की तिथि | 17 अगस्त 2025 (रविवार) |
यह भी ध्यान दें:
- जो उम्मीदवार ओडिशा के मूल निवासी हैं, उन्हें अन्य राज्यों के उम्मीदवारों पर वरीयता दी जाएगी (यदि अंक समान हों)।
- आवेदन पत्र में दी गई जानकारी में कोई भी गलती या छिपाव पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
- कट-ऑफ मार्क्स, आंसर की, और व्यक्तिगत मार्क्स अंतिम परिणाम और चयन सूची के प्रकाशन के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।
OPSC Bharti 2025 पदों की अधिक जानकारी के लिए Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।
विषय | सुचना |
ऑनलाइन आवेदन करें | Apply Now |
आधिकारिक अधिसूचना | क्लिक हियर |
टेलीग्राम लिंक | क्लिक हियर |