Raigarh Jila Panchayat Vacancy 2025: कार्यालय जिला पंचायत, रायगढ़ (छ.ग.) में, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद पंचायत में विकास खंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक के संविदा रिक्त पद के भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन दिनांक 07/04/2025. को कार्यालयीन समय पर सायं 5:30 बजे तक कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ (छ.ग.) पिन नं0 496001 के नाम से पंजीकृत डाक स्पीड पोस्ट के माध्यम से आमंत्रित किया जाता है। निर्धारित तिथि एवं कार्यालयीन समय उपरांत प्राप्त आवेदन स्वीकार्य नही किए जावेगें।
विकास खंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक के संविदा रिक्त पद पर चयन हेतु विस्तृत विज्ञापन, पदों की संख्या, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी तथा आवेदन पत्र प्रारूप जिले के जनपद एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत-रायगढ़ के सूचना पटल एवं जिले के बेब साईट https://raigarh.gov.in पर देखा जा सकता है।
रायगढ़ जिला पंचायत भर्ती 2025: Zila Panchayat Raigarh Bharti 2025
Chhattisgarh Raigarh Zila Panchayat Recruitment 2025
आयु सीमा :-
- न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष
Raigarh Jila Panchayat Bharti 2025
चयन की प्रक्रिया:-
1. प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी उपरान्त दावा-आपत्ति हेतु पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची, सूचना एवं अन्य दिशा-निर्देश कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाईट में प्रकाशित किया जावेगा। इसके अवलोकन की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। अभ्यर्थियों को अन्य किसी भी माध्यम से भर्ती संबंधी पृथक से कोई सूचना नहीं दी जावेगी।
2. प्राप्त आवेदनों में से मेरिट अनुसार रिक्तियों के आधार पर निम्न तालिका में दिये गये संख्या अनुसार अभ्यर्थियों को पद अनुरूप दस्तावेज सत्यापन / लिखित परीक्षा/ कौशल परीक्षा / साक्षात्कार हेतु आहूत किया जावेगा।
Raigarh Panchayat Vacancy 2025 रिक्त पदों का विवरण भर्ती हेतु विज्ञापन
| संस्था का नाम | कार्यालय जिला पंचायत रायगढ़ (छ.ग.) |
| पद का नाम | विकास खंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक |
| पदों की संख्या | 04 |
| कैटेगरी | संविदा नौकरी |
| आवेदन मोड | ofline |
| नौकरी स्थान | कोरिया (छ.ग.) |
| अंतिम तिथि | 07.04.2025 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://raigarh.gov.in/ |
Raigarh Jila Panchayat Bharti 2025
रिक्त पदों का विस्तृत विवरण
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| विकास खंड परियोजना प्रबंधक | 01 |
| क्षेत्रीय समन्वयक | 02 |
| लेखा सह एम.आई.एस. सहायक | 01 |
| कुल | 04 पद |
आवेदन की अंतिम तिथि
| आवेदन प्रारंभिक तिथि | 20.03.2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 07.04.2025 |
Raigarh Jila Panchayat Bharti 2025
शैक्षणिक योग्यता
1. क्षेत्रीय समन्वयक पद हेतु
- शिक्षा:- 1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्तातक उत्तीर्ण।
- मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा / सर्टिफिकेट।
- अनुभव :- स्नातक उपाधि उपरांत ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं में गरीबी उन्मूलन / आजीविका विकास परियोजनाओं में कम सेकम 01 वर्ष का गरीबी उन्मूलन / ग्रामीण आजीविका संबंधी क्षेत्र का शासकीय/अर्द्धशासकीय/शासकीय वित्त पोषित/शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव
2. विकास खंड परियोजना प्रबंधक पद हेतु
- शिक्षा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्था से स्नातकोत्तर / समकक्ष उपाधि।
- अनुभव स्नातकोत्तर उपाधि उपरांत विकासखण्ड / क्लस्टर स्तर के पद का न्यूनतम 02 वर्ष का गरीबी उन्मूलन / ग्रामीण आजीविका संबंधी क्षेत्र का शासकीय अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त पोषित शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव।
3. लेखा सह एम.आई.एस. सहायक पद हेतु
- शिक्षा 1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय पर स्तातक उत्तीर्ण। स्नातक में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंक का बेटेज देते हुए
- 2. मान्यता प्राप्त संस्था/ विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा एवं टेली सर्टिफिकेट।
- अनुभव : स्नातक उपरांत लेखा से संबंधित 02 वर्षीय शासकीय/अर्द्धशासकीय/शासकीय वित्त पोषित / शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव वांछित शैक्षणिक योग्यता उपरांत संबंधित क्षेत्र में 02 वर्ष का शासकीय/अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त 05 अंक पोषित/शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव
सैलरी कितना है
| पद का नाम | सैलरी |
| क्षेत्रीय समन्वयक | 26,490/- |
| विकास खंड परियोजना प्रबंधक | 39,875/- |
| लेखा सह एम.आई.एस. सहायक | 23,350/- |
आवेदन कैसे करे
- निर्धारित प्रारूप आवेदन पत्र में बंद लिफाफे में केवल पजीकृत / स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ (छ.ग.), पिन.-496001 के नाम से दिनांक 07.04.2025 तक कार्यालयीन समय तक प्राप्त किये जायेंगे। व्यक्तिगत रूप से सीधे आवेदन अथवा ई-मेल या अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यम से स्वीकार नहीं किये जायेंगे। निर्धारित समय सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जावेगा।
- आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र की स्व प्रमाणित छाया प्रति संलग्न किया जाना होगा। एक से अधिक पद हेतु आवेदन करने की स्थिति में प्रत्येक पद हेतु पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
- रिक्त पदों हेतु आवेदन किये जाने वाले लिफाफे में आवेदित पद का नाम उल्लेखित करना अनिवार्य है। अन्यथा की स्थिति में आवेदन पत्र अस्वीकार किये जाएगें।
अन्य दिशा निर्देष
- अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। उक्त संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति संलग्न किया किया जाना होगा।
- आरक्षित पदो में आवेदन हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापति प्रति संलग्न किया जावें।
- आवेदन में आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त प्रमाण-पत्र तथा अंकसूची स्वप्रमाणित होना आवश्यक है। स्वप्रमाणित न होने की स्थिति में आवेदन पत्र निरस्त माना जावेगा।
- संविदा नियुक्ति 01 वर्ष के लिए होगी। तत्पश्चात आवश्यकता होने पर कार्ययोग्यता, कार्यक्षमता, वार्षिक कार्य मूल्यांकन (Annual Performance Appraisal) एवं व्यवहार के आधार पर शासन के निर्देशानुसार दोनो पक्षों की सहमति से कार्य अवधि बढ़ायी जा सकती है।
- यह नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञापन क्र. एफ.9-/1-3 दिनाक 31 दिसंबर, 2012 के संविदा नियुक्ति के संबंध में समस्त शर्ते लागू होगी।
- संविदा अवधि में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत अवकाश की पात्रता होगी।
- संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 से शासित होंगे।
- संविदा अवधि के दौरान दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष के द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या एक माह का वेतन जमा/देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।
- सेवा समाप्ति पश्चात् संविदा अधिकारी/कर्मचारी के रूप में दी गई सेवा अवधि हेतु किसी प्रकार की पेंशन, उपादान या मृत्यू लाभ आदि की पात्रता नहीं होगी।
- जिले में प्राप्त कुल आवेदन पत्रों को मेरिट आधार पर सूचीबद्ध किया जायेगा और उनको कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। तद्रपरांत कौशल परीक्षा में प्राप्त अंको को जोड़ते हुए अंतिम चयन सूची तैयार किया जावेगा।
- अनुभव प्रमाण-पत्र (आवेदित पद हेतु निर्धारित योग्यता से संबंधित हो) केवल शासकीय /अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त पोषित / शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्थाओं के ही मान्य होंगे। समकक्ष पद से संबंधित होने पर ही अत्यर्थी को नियमानुसार अनुभव अंक प्रदान किये जायेंगे।
- आवेदन करने के समय अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने वाले संस्थान का नाम पूर्ण पता व अनुभव हेतु जारी कार्यालय आदेश क्रमांक, दिनांक एवं जारीकर्ता अधिकारी का नाम एवं पदनाम, संपर्क हेतु संबंधित का दूरभाष नंबर तथा ईमेल की जानकारी अनिवार्य रूप से दिया जावे। अन्यथा इसके अभाव में आवेदक द्वारा दिये गये अनुभव को मान्य न करते हुए अपात्र की श्रेणी में रखा जायेगा। जिसके लिये आवेदक ही स्वयं जिम्मेदार हागा। साथ ही गैर-शासकीय संस्था से जारी अनुभव प्रमाण-पत्र हेतु आवेदक को निरंतर 03 माह प्रमाणित पे-स्लीप/बैंक स्टेटमेंट प्रस्तुत करना अनिवार्य है। पदवार अनुभव हेतु प्रस्तुत दस्तावेज मान्य/अमान्य किये जाने के संबंध में अंतिम निर्णय चयन समिति के पास सुरक्षित होगा।
- भर्ती प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न किसी भी विवाद एवं समस्या पर अंतिम निर्णय लिये जाने का अधिकार कलेक्टर, जिला गरियाबंद के पास सुरक्षित रहेगा।
- मिशन संचालक SRLM, विकास आयुक्त कार्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर के निर्देशानुसार नियमों में परिवर्तन किया जा सकेगा।
Raigarh Jila Panchayat Vacancy 2025
Raigarh Jila Panchayat Vacancy 2025 पदों की अधिक जानकारी के लिए Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।
| विषय | सुचना |
| विभागीय विज्ञापन | क्लिक हियर |
| टेलीग्राम लिंक | क्लिक हियर |
