Sukma Mishan Shakti Bharti 2025: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मिशन शक्ति योजना के तहत जेंडर विशेषज्ञ और वित्तीय साक्षरता पदों पर भर्ती। जानें पदों की संख्या, योग्यता, वेतन, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया। आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2025
मिशन शक्ति भर्ती 2025: सुकमा जिले में महिला सशक्तिकरण के लिए जेंडर विशेषज्ञ और वित्तीय साक्षरता पदों पर आवेदन करें
CG WCD Sukma Bharti 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए मिशन शक्ति योजना के तहत सुकमा जिले में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र (DHEW) के संचालन हेतु संविदा पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर है जो सामाजिक क्षेत्र में काम करने का जज्बा रखते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2025 है। इस आर्टिकल में आपको पदों की संख्या, योग्यता, वेतन, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया पूरी जानकारी मिलेगी
Sukma Mishan Shakti Vacancy 2025
शीर्षक | विवरण |
संगठन | महिला एवं बाल विकास विभाग, सुकमा जिला |
योजना | मिशन शक्ति अंतर्गत DHEW |
पदों की संख्या | 03 |
पद नाम | जेंडर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ |
केटेगरी | संविदा |
आवेदन मोड | ऑफलाइन (डाक/कोरियर) |
आवेदन की अंतिम तिथि | 08 अप्रैल 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://sukma.gov.in/ |
रिक्त पदों का विवरण (Vacant Posts Details)
पद का नाम | पदों की संख्या |
जेंडर विशेषज्ञ | 02 (ST) |
वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ | 01 (UR) |
कुल पद | 03 पद |
आयु सीमा (Age Limit)
1. जेंडर विशेषज्ञ:
- न्यूनतम: 21 वर्ष |
- अधिकतम: 45 वर्ष (स्थानीय निवासियों को अधिकतम 50 वर्ष तक छूट)।
2. वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ:
- न्यूनतम: 21 वर्ष |
- अधिकतम: 35 वर्ष (स्थानीय निवासियों को अधिकतम 45 वर्ष तक छूट)।
- आयु गणना 01 जनवरी 2025 के अनुसार।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव (Educational Qualification)
जेंडर विशेषज्ञ:
- शैक्षणिक योग्यता: सामाजिक कार्य/समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर (PG) डिग्री।
- अनुभव: जेंडर या महिला सुरक्षा से संबंधित शासकीय/अर्धशासकीय संस्था में 3 वर्ष का अनुभव।
- कौशल: MS Office और कंप्यूटर टाइपिंग में निपुणता।
वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ:
- शैक्षणिक योग्यता: अर्थशास्त्र/बैंकिंग/वित्त में स्नातक (Graduate) डिग्री।
- अनुभव: वित्तीय समावेशन या साक्षरता से जुड़े प्रोजेक्ट्स में 3 वर्ष का अनुभव।
- कौशल: कंप्यूटर ऑपरेशन और डेटा मैनेजमेंट।
वांछित योग्यता: अंग्रेजी में कंप्यूटर कार्य अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता।
वेतन (Salary Details)
पदनाम | सैलरी |
जेंडर विशेषज्ञ | ₹25,780 |
वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ | ₹20,900 |
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन पता:
“कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, सुकमा जिला, पिन-494111” - मोड: रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट/कोरियर से भेजें।
- . फॉर्म डाउनलोड: विभाग की अधिसूचना निचे दिए गए लिंक से प्राप्त करें।
दस्तावेज संलग्न करें:
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- अनुभव प्रमाणपत्र (राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित)
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आयु प्रमाण (10वीं की मार्कशीट/जन्म प्रमाणपत्र)
नोट: प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन करें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
1. मेरिट स्कोर (80 अंक):
- शैक्षणिक प्रतिशत: 60 अंक
- अतिरिक्त अनुभव: प्रति वर्ष 2 अंक (अधिकतम 18)
- स्थानीय निवासी: 2 बोनस अंक
2. इंटरव्यू/कौशल परीक्षा (20 अंक):
- मेरिट के आधार पर 1:10 अनुपात में उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
- समान अंक होने पर वरिष्ठ उम्मीदवार को प्राथमिकता।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
आवेदन प्रक्रिया शुरू | 24 मार्च 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 08 अप्रैल 2025 |
इंटरव्यू/दस्तावेज़ सत्यापन | अधिसूचित होगी |
मिशन शक्ति के तहत सुकमा जिले में यह भर्ती महिला सशक्तिकरण और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने का अवसर है। यदि आपमें समाज सेवा का जुनून है और योग्यता पूरी करते हैं, तो 8 अप्रैल 2025 से पहले आवेदन जरूर करें। इस पोस्ट को शेयर करके अन्य योग्य उम्मीदवारों तक जानकारी पहुँचाएँ!
पदों की अधिक जानकारी के लिए Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।
विषय | सुचना |
अधिसूचना डाउनलोड लिंक | क्लिक हियर |
टेलीग्राम लिंक | क्लिक हियर |